हुबली, २० मार्च। हुबली मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति की शुक्रवार को मंडल प्रबंधक आदेश शर्मा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में बागलकोट का प्रतिनधित्व कर रहे सतिति सदस्य दामोदर दास आर राठी ने गाड़ी संख्या १४२३/१४२४ सोलापुर-गदग सोलापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का हुबली तक विस्तार करने,गाड़ी संख्या ३५३/३५४ धारवाड़-गदग-धारवाड़ सवारी गाड़ी का विस्तार सोलापुर तक करने,हाल ही रेलवे बजट में घोषित गाड़ी संख्या ३४२ बागलकोट-सोलापुर का गदग से समय बदलने,अलमाती,बादामी व होले अलूर स्टशनों पर फुट ऑवर ब्रिज व अलमाती स्टेशन पर अंडर ब्रिज बनाने का अनुरोध किया। बेल्लारी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के एस. ब्रहमैया ने हुबली-गुंतकल के बीच इंटरसिटी हुबली-बेंगलूरु वाया गदग, होसपेट, बेल्लारी के बीच इंटरसिटी चलाने का सुझाव दिया। उन्होंने चेन्नई-मुम्बई के बीच वाया गुंतकल,बेल्लारी,होसपेट, गदग, बीजापुर व सोलापुर गाड़ी चलाने का सुझाव दिया। हुबली के कांतिलाल बोहरा ने स्टेशन पर कुलियों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया। बैठक में समिति सदस्य अर्जुन शिरके,राजेन्द्र कुमार हरकुनी,भरत मुंडोदी, वी.बी. देसाई,डी.एस.गुड्डोदगी,देवानंद एस.एन भंडारी,फिलिप वल्ड्रेस,जी.एस. मोराजकर, श्रीकांत एस.गुरेड्डी,भंवर लाल डी जैन,दामोदर दास राठी,एस. ब्रहमैया,कांतिलाल बोहरा,एस.श्रीनिवास,प्रवीण कमलानी व माधुरी कुलकर्णी आदि के सुझाव सुनने के बाद अपने स्तर पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके सुझावों को रेलवे बोर्ड में भेजा जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने समिति सदस्य दामोदर दास राठी को जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य चुना। डीआरयूसीसी सचिव व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विनायक नायक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में मंडल के केन्द्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.ए.हरिहरन,अपर मंडल प्रबंधक प्रेमचंद,वरिष्ठ मंंडल अभियंता समन्वय विपिन कुमार,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनिल कुमार पाटके,वरिष्ठ मंडल सिग्रल व टैलिकॉम अभियंता भोलेन्द्र सिंह,वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिक अभियंता श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव, मंडल मैकेनिकल अभियंता(पावर),एस.के.गिरी, मंडल सहायक वाणिज्य प्रबंधक एच.हनुमंतप्पा व रेलवे सुरक्षा बल हुबली मंडल के इंस्पेक्टर एन.एफ कटाबू आदि भी उपस्थित थे।
मेरे बारे में
- Dharmendra Gaur
- Nagaur, Rajasthan, India
- नागौर जिले के छोटे से गांव भूण्डेल से अकेले ही चल पड़ा मंजिल की ओर। सफर में भले ही कोई हमसफर नहीं रहा लेकिन समय-समय पर पत्रकारिता जगत में बड़े-बुजुर्गों,जानकारों व शुभचिंतकों की दुआ व मार्गदर्शन मिलता रहा। उनके मार्गदर्शन में चलते हुए तंग,संकरी गलियों व उबड़-खाबड़ रास्तों में आने वाली हर बाधा को पार कर पहुंच गया गार्डन सिटी बेंगलूरु। पत्रकारिता में बीजेएमसी करने के बाद वहां से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक के साथ जुड़कर पत्रकारिता का क-क-ह-रा सीखा और वहां से पहुंच गए राजस्थान की सिरमौर राजस्थान पत्रिका में। वहां लगभग दो साल तक काम करने के बाद पत्रिका हुबली में साढ़े चार साल उप सम्पादक के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बाद अब नागौर में ....
मार्च 20, 2010
यात्री सुविधाएं बढ़ाने का आग्रह
मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति बैठक संपन्न

हुबली, २० मार्च। हुबली मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति की शुक्रवार को मंडल प्रबंधक आदेश शर्मा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में बागलकोट का प्रतिनधित्व कर रहे सतिति सदस्य दामोदर दास आर राठी ने गाड़ी संख्या १४२३/१४२४ सोलापुर-गदग सोलापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का हुबली तक विस्तार करने,गाड़ी संख्या ३५३/३५४ धारवाड़-गदग-धारवाड़ सवारी गाड़ी का विस्तार सोलापुर तक करने,हाल ही रेलवे बजट में घोषित गाड़ी संख्या ३४२ बागलकोट-सोलापुर का गदग से समय बदलने,अलमाती,बादामी व होले अलूर स्टशनों पर फुट ऑवर ब्रिज व अलमाती स्टेशन पर अंडर ब्रिज बनाने का अनुरोध किया। बेल्लारी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के एस. ब्रहमैया ने हुबली-गुंतकल के बीच इंटरसिटी हुबली-बेंगलूरु वाया गदग, होसपेट, बेल्लारी के बीच इंटरसिटी चलाने का सुझाव दिया। उन्होंने चेन्नई-मुम्बई के बीच वाया गुंतकल,बेल्लारी,होसपेट, गदग, बीजापुर व सोलापुर गाड़ी चलाने का सुझाव दिया। हुबली के कांतिलाल बोहरा ने स्टेशन पर कुलियों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया। बैठक में समिति सदस्य अर्जुन शिरके,राजेन्द्र कुमार हरकुनी,भरत मुंडोदी, वी.बी. देसाई,डी.एस.गुड्डोदगी,देवानंद एस.एन भंडारी,फिलिप वल्ड्रेस,जी.एस. मोराजकर, श्रीकांत एस.गुरेड्डी,भंवर लाल डी जैन,दामोदर दास राठी,एस. ब्रहमैया,कांतिलाल बोहरा,एस.श्रीनिवास,प्रवीण कमलानी व माधुरी कुलकर्णी आदि के सुझाव सुनने के बाद अपने स्तर पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके सुझावों को रेलवे बोर्ड में भेजा जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने समिति सदस्य दामोदर दास राठी को जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य चुना। डीआरयूसीसी सचिव व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विनायक नायक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में मंडल के केन्द्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.ए.हरिहरन,अपर मंडल प्रबंधक प्रेमचंद,वरिष्ठ मंंडल अभियंता समन्वय विपिन कुमार,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनिल कुमार पाटके,वरिष्ठ मंडल सिग्रल व टैलिकॉम अभियंता भोलेन्द्र सिंह,वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिक अभियंता श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव, मंडल मैकेनिकल अभियंता(पावर),एस.के.गिरी, मंडल सहायक वाणिज्य प्रबंधक एच.हनुमंतप्पा व रेलवे सुरक्षा बल हुबली मंडल के इंस्पेक्टर एन.एफ कटाबू आदि भी उपस्थित थे।
हुबली, २० मार्च। हुबली मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति की शुक्रवार को मंडल प्रबंधक आदेश शर्मा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में बागलकोट का प्रतिनधित्व कर रहे सतिति सदस्य दामोदर दास आर राठी ने गाड़ी संख्या १४२३/१४२४ सोलापुर-गदग सोलापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का हुबली तक विस्तार करने,गाड़ी संख्या ३५३/३५४ धारवाड़-गदग-धारवाड़ सवारी गाड़ी का विस्तार सोलापुर तक करने,हाल ही रेलवे बजट में घोषित गाड़ी संख्या ३४२ बागलकोट-सोलापुर का गदग से समय बदलने,अलमाती,बादामी व होले अलूर स्टशनों पर फुट ऑवर ब्रिज व अलमाती स्टेशन पर अंडर ब्रिज बनाने का अनुरोध किया। बेल्लारी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के एस. ब्रहमैया ने हुबली-गुंतकल के बीच इंटरसिटी हुबली-बेंगलूरु वाया गदग, होसपेट, बेल्लारी के बीच इंटरसिटी चलाने का सुझाव दिया। उन्होंने चेन्नई-मुम्बई के बीच वाया गुंतकल,बेल्लारी,होसपेट, गदग, बीजापुर व सोलापुर गाड़ी चलाने का सुझाव दिया। हुबली के कांतिलाल बोहरा ने स्टेशन पर कुलियों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया। बैठक में समिति सदस्य अर्जुन शिरके,राजेन्द्र कुमार हरकुनी,भरत मुंडोदी, वी.बी. देसाई,डी.एस.गुड्डोदगी,देवानंद एस.एन भंडारी,फिलिप वल्ड्रेस,जी.एस. मोराजकर, श्रीकांत एस.गुरेड्डी,भंवर लाल डी जैन,दामोदर दास राठी,एस. ब्रहमैया,कांतिलाल बोहरा,एस.श्रीनिवास,प्रवीण कमलानी व माधुरी कुलकर्णी आदि के सुझाव सुनने के बाद अपने स्तर पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके सुझावों को रेलवे बोर्ड में भेजा जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने समिति सदस्य दामोदर दास राठी को जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य चुना। डीआरयूसीसी सचिव व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विनायक नायक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में मंडल के केन्द्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.ए.हरिहरन,अपर मंडल प्रबंधक प्रेमचंद,वरिष्ठ मंंडल अभियंता समन्वय विपिन कुमार,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनिल कुमार पाटके,वरिष्ठ मंडल सिग्रल व टैलिकॉम अभियंता भोलेन्द्र सिंह,वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिक अभियंता श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव, मंडल मैकेनिकल अभियंता(पावर),एस.के.गिरी, मंडल सहायक वाणिज्य प्रबंधक एच.हनुमंतप्पा व रेलवे सुरक्षा बल हुबली मंडल के इंस्पेक्टर एन.एफ कटाबू आदि भी उपस्थित थे।
हुबली मंडल ने कमाए २६५५ करोड़
चालू वित्त वर्ष में यात्री भार में १९.०६ प्रतिशत वृद्धि
हुबली, २० मार्च। चालू वित्त वर्ष 2009-10 में फरवरी के अंत में हुबली मंडल की कुल आय २६५५.०१ करोड़ रही और इस अवधि में मंडल ने ३.३० करोड़ यात्री ढ़ोए। जो कि गत वर्ष २.७८ था और इस वर्ष इसमें १९.०६ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) के हुबली मंडल के मंडल प्रबंधक आदेश शर्मा ने यह बात कही। वे मंडल की ओर से आयोजित16 वीं मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक में बोल रहे थे। मंडल रेलवे प्रबंधक कार्यालय के सम्मेलन हॉल में आदेश शर्मा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में शर्मा ने नवगठित समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए मंडल द्वारा यात्रियों के लिए की गई सुविधाओं की जानकारी दी।
नई गाडिय़ों के साथ बढाई ठहराव अवधि: उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या ६५३५ ए व ६५३६ ए यशवंतपुर बीजापुर एक्सपे्रस सप्ताह में चार दिन और सप्ताह में तीन दिन के लिए गाड़ी संख्या६५३५/६५३६यशवंतपुर बीजापुर एक्सपे्रस शुरू कर इन गाडिय़ों का ठहराव अन्निगेरी,होले आलूर,गुलेदगुड्ड रोड,अलमाती व बसवन बागेवाडी रोड स्टेशनों पर तय किया गया है। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या २७१/२७२ हुबली-तिरुपति-हुबली सवारी गाड़ी की बेल्लारी केंटोनमेंट पर तीस जून तक ठहराव अवधि बढ़ाई गई है। गाड़ी संख्या१४२३/१४२४ सोलापुर-गदग-सोलापुर इंटरसिटी का तडवाल,गाड़ी संख्या३८५/३८६ बागलकोट-सोलापुर-बागलकोट का सुलेरजवलगी,गाड़ी संख्या ३८६ सोलापुर-बीजापुर का चोरगी स्टेशन पर ठहराव ३० जून तक बढ़ा दिया गया है।

यात्री भार कम करने अतिरिक्त कोच: शर्मा ने कहा कि इसी प्रकार गाड़ी संख्या ७४१५/७४१६कोल्हापुर-तिरुपति-हैदराबाद हरिप्रिया एक्सप्रेस का बसवन बागेवाड़ीरोड, गाड़ी संख्या 7307/7308यशवंतपुर-बागलकोट यशवंतपुर बसवा एक्सप्रेस का अलमाती,गाड़ी संख्या 8047/8048 हावड़ा-वास्को हावड़ा अमरावती एक्सप्रेस का धारवाड़ व तोरंगल्लु,गाड़ी संख्या 2629/2630 यशवंतपुर -निजामुद्दीन-यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का धारवाड़,गाड़ी संख्या 6531/6532 अजमेर-यशवंतपुर -अजमेर गरीब नवाब एक्सप्रेस का कोप्पल स्टेशन पर 31 मार्च 2010 तक ठहराव बढ़ा दिया गया है।
स्थाई ठहराव अवधि का विस्तार: शर्मा ने बताया कि इसी प्रकार गाड़ी संख्या ०६८५/०६८६यशवंतपुर-शिरडी-यशवंतपुर एक्सप्रेस का कोप्पल स्टेशन पर स्थाई ठहराव कर दिया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या ०६९०/०६८९ हुबली-यशवंतपुर-हुबली व गाड़ी संख्या ०७९१/०७९२ हुबली-कोचुवेली एक्सप्रेस की अवधि ३१ मार्च २०१० तक बढा दी गई है। शर्मा ने बताया कि अप्रेल २००९ से फरवरी २०१० तक अलग-अलग गाडिय़ों में यात्री भार को कम करने के लिए ४३९ अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। डीआरयूसीसी सचिव व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विनायक नायक ने मंडल की शाखा के अधिकारियों व समिति सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले १८ सदस्य उपस्थित थे।
मंडल के स्टशनों का हुआ विकास: शर्मा ने बैठक में कहा कि हुबली मंडल में यात्री सुविधाओं का विस्तार कर स्टेशनों पर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। हुबली स्टेशन पर नए प्लेटफार्म पर कंक्रीट तल,टच स्क्रीन मशीन व पीआरएस सुविधा मुहैया कराई गई है। धारवाड़ स्टेशन पर भी टच स्क्रीन मशीन व पीआरएस के अलावा मैसूर धारवाड़ व बेंगलूरु इंटरसिटी एक्सप्रेस के लिए नए प्लेटफार्म बनाए गए हैं। साथ ही विविध स्टाल भी आवंटित किए गए हैं। शर्मा ने बताया कि इनके अलावा लोंडा, बेलगाम,वास्को,होसपेट,बेल्लारी,गदग व बीजापुर स्टेशनों पर अनेक सुविधाएं दी गई है। शर्मा ने बताया कि हुबली,बेलगाम,वास्को,होसपेट,बेल्लारी व बीजापुर स्टेशनों पर विशेष सफाई कार्य के अलावा हुबली मंडल की कुछ चलती गाडिय़ों में सफाई व आठ गाडिय़ों में साफ-सुथरे कालीन व बेड रोल दिए जा रहे हैं।

मार्च 13, 2010
अपनों के बीच बेगाने हुए बाबूलाल
पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कामकाज से दूर
बेलगाम, 12 मार्च। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते प्रदेश भाजपा आलाकमान ने बेलगाम जिला महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल राजपुरोहित को पार्टी के सक्रिय कामकाज से दूर कर दिया है। एक दशक पूर्व पार्टी के महत्वपूर्ण नेता के तौर पर उन्होंने अपनी छवि बनाई थी। वर्ष 1994 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी से टिकट पाकर सफलतापूर्वक दूसरा नम्बर हासिल करने वाले राजपुरोहित को पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार शंकरगौड़ा पाटिल के खिलाफ काम करने के आरोप में पार्टी आलाकमान द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सूत्रों का कहना है कि नोटिस को एक साल बीत जाने पर जवाब नहीं देने पर आलाकमान ने यह कदम उठाया है। अब स्थानीय पार्टी नेताओं ने विभिन्न समारोहों के आयोजनों में बनाई जानी वाली कार्यक्रम पत्रिका में उनका नाम शामिल करना बंद कर दिया है।
सीएम के दौरों के दौरान गायब रहे
स्थानीय भाजपा नेताओं के मुताबिक बाबूलाल राजपुरोहित की गणना उन नेताओं में की जाती है जो सिर्फ किसी बड़े नेता के दौरे के दौरान उनके आसपास मंडराते हैं। भाजपा की सत्ता आए राज्य में दो साल का समय लगभग पूरा हो रहा है और इस दौरान मुख्यमंत्री बी.एस.येडिड्यूरप्पा ने कई बार जिले का दौरा किया है। इस दौरान वे गायब ही रहे। अलबत्ता राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के दौरे के दौरान वे बिना बुलाए चले आते थे। वे रेलवे मंत्रालय द्वारा शुरू की गाडिय़ों व बेलगाम में उनका ठहराव करवाने में अपनी भूमिका के लिए भी खुद की पीठ थपथपाते रहे हैं।
पार्टी कार्यकारिणी में कोई जगह नहीं
सूत्रों का कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते ही उन्हें नई कार्यकारिणी में स्थान नहीं दिया गया है। पार्टी की शहर इकाई के अध्यक्ष राघवेन्द्र पुजार ने बताया कि बाबूलाल राजपुरोहित को पार्टी से नहीं निकाला गया है। चंूकि वे जिला महानगर भाजपा अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं, ऐसे में अब कार्यकारिणी में दूसरा कोई पद उन्हें नहीं दिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद बाबूलाल का पार्टी सांसद सुरेश अंगड़ी तथा विधायक अभय पाटिल, संजय पाटिल और कर्नाटक वन औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष शंकरगौड़ा पाटिल के साथ भी कोई संपर्क नहीं है। सूत्रों ने यह भी बताया कि हाल ही पार्टी के नए अध्यक्ष बने के.एस.ईश्वरप्पा के साथ बाबूलाल अच्छे रिश्ते रखने के प्रयासों में जुटे हुए हैं लेकिन पार्टी के स्थानीय नेताओं ने नई गठित होने वाली कार्यकारिणी में उन्हें स्थान नहीं देने की गुहार लगाई थी। इस संबंध में बाबूलाल राजपुरोहित से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन सम्पर्क क्षेत्र से बाहर था।
BELGAUM se prakash bilgoji

मार्च 08, 2010
प्रवासियों ने मनाई शीतलाष्टमी
शीतला मां को ठंडे पकवान का भोग
हुबली,८ मार्च। शीतला सप्तमी पर शहर और उप नगरीय क्षेत्रों में महिलाओंं ने शीतला माता की पूजा-अर्चना की। सोमवार तड़के से मंदिरों में चहल पहल देखी गई। इस दिन घर-घर पूजन के बाद रात में बनाया गया भोजन ग्रहण किया गया। एक दिन पूर्व में पकवान बनाए गए। शहर के मंदिरों में माता के मंदिरों में पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ रही। बुधवार को दशा माता का पूजन किया जाएगा। महिलाओं ने सुबह सुविधानुसार घर पर या पीपल के पेड़ के पास जा पूजन कर कथा सुनी व घर जाकर हल्दी कुमकुम के हाथों से छापे लगाए। शनिवार को बिछूड़ा का योग होने के चलते दोपहर डेढ बजे बाद शीतला माता पूजन के लिए खाना बनाकर रविवार को अधिकांश घरों में पूजन किया गया। रविवार को पूजा नहीं किए जाने की भं्राति के चलते कई घरों में रविवार के बजाए सोमवार को पूजन अर्चन किया गया। रविवार को अन्य उत्तर कर्नाटक में धारवाड़,बेलगाम,सिरसी,रायचूर,गदग,हावेरी सहित अन्य शहरों में महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर मां शीतला माता की पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि इस दिन महिलाओं ने ताजा खाना नहीं बनाती। सभी महिलाएं एक दिन पूर्व ही खाना बनाकर रख लेती हैं और शीतला सप्तमी के दिन ठंडा खाना खाती हैं। होलिका दहन के बाद महिलाओं द्वारा शीतला माता को छह दिनों तक जल चढ़ाया जाता है। सातवें दिन सप्तमी पर शीतला माता की पूजा की जाती है। शीतला माता की पूजा में रोली, चावल, हल्दी, मेहंदी, मीठी पूड़ी, मीठे चावल सहित अन्य कई पूजन सामग्री चढ़ाई गई।
इलकल में मनाई शीतलाष्टमी: इलकल से मिली जानकारी के अनुसार वहां पर भी स्थानीय राजस्थानी समाज की महिलाओं ने सोमवार को शीतलामाता की पूजा-अर्चना कर खुद व परिवार के लिए मंगलकामना की। शीतलामाता के व्रत के चलते रविवार को राजस्थानियों के घरों में कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे। मारवाडीवास स्थित बनशंकरी देवस्थान के प्रांगण में शीतला माता की प्रतिमा की पूजा कर देवी को भोग चढ़ाया। मंदिर में महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थी। पूजा-अर्चना के बाद परिक्रमा कर महिलाओं ने अपने सुहाग की लम्बी उम्र व बच्चों के स्वास्थ्य की कामना की। मारवाडीवास में सोमवार सुबह चार बजे से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी।

ग्रीष्मकालीन अवकाश में सफर नहीं आसां
जोधपुर,अजमेर की सभी गाडिय़ां फुल
जून के प्रथम सप्ताह तक नहीं आरक्षण
हुबली,८ मार्च। कभी सावों की सीजन के चलते तो कभी पर्व-त्योहार के चलते सदा हाउस फुल रहने वाली राजस्थान की ओर जाने वाली गाडिय़ों में अब ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते आरक्षित टिकट पर यात्रा करना काफी मुश्किल हो गया है। राज्य से हुबली के रास्ते राजस्थान,गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए दो-दो द्वि साप्ताहिक (६२१० व ६५०८) व एक-एक साप्ताहिक (६५३२ व ६५३४) गाड़ी है यानी हफ्ते में छह दिन इस मार्ग पर गाडिय़ां चलती है। लेकिन इसके बावजूद इन गाडिय़ों में तीन महीने अग्रिम बुक कराने पर भी आरक्षण उपलब्ध नहीं है।
तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में भी प्रतीक्षा सूची: रेलवे की अधिकृत साईट पर यशवंतपुर-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस वाया गुंतकल होकर चलने वाली गाड़ी संख्या ६५३२ में लम्बी प्रतीक्षा सूची है। शुक्रवार को बेंगलूरु से चलकर शनिवार को सुबह ०६.२५ बजे हुबली पहुंचने वाली इस गाड़ी में १३ मार्च से २९ मई तक द्वितीय श्रेणी शयन यान व तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में लम्बी प्रतीक्षा सूची है। इस गाड़ी में ५ जून को ४७ सीटें द्वितीय श्रेणी शयन यान में और तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में आरएसी उपलब्ध है। मैसूर-अजमेर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या ६२१० में भी लम्बी प्रतीक्षा सूची के चलते प्रवासी परेशान है। मैसूर से प्रति मंगलवार व गुरुवार को चलकर बुधवार व शुक्रवार को हुबली पहुंचने वाली इस गाड़ी में १० मार्च से ४ जून तक द्वितीय श्रेणी शयन यान में और तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में प्रतीक्षा सूची है।
अप्रेल में नहीं मिल रहा आरक्षित टिकट: इस गाड़ी में ७,१४,१६,२१,२८,३० अप्रेल व ५,१२,१४,१९ मई को द्वितीय श्रेणी शयन यान व १९ मई को तृतीय श्रेणी वातानुकूलित यान में रिगे्रट है। यशवंतपुर-जोधपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या ६५३४ में भी आगामी मीन महीनों तक आरक्षण उपलब्ध नहीं है। रविवार को यशवंतपुर से चलकर सोमवार को हुबली पहुंचने वाली इस एक्सप्रेस में १५ मार्च से २४ मई तक प्रतीक्षा सूची के बीच १० मई को रिग्रेट है। हालांकि इस गाड़ी में ३१ मई व ७ जून को द्वितीय श्रेणी शयन यान व तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में आरक्षण उपलब्ध है। इसी प्रकार बेंगलूरु से प्रति सोमवार व बुधवार को चलकर मंगल व गुरुवार को हुबली पहुंचने वाली गाड़ी संख्या ६५०८ में द्वितीय श्रेणी शयन यान में ९ मार्च से ३ जून तक द्वितीय श्रेणी शयन यान में लम्बी प्रतीक्षा सूची है। इतना ही नहीं ११ व १३ मई को तो टिकट उपलब्ध ही नहीं है यानी रिग्रेट है। इसके अलावा इसी समान अवधि में तृतीय श्रेणी वातानुकूलित यान में भी प्रतीक्षा सूची बनी हुई है।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)